चाईबासा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड संजय टेक्निकल की मौत, इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम

रांची : 9 दिसंबर 2014 को चाईबासा में हुए जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड संजय गंझू उर्फ संजय टेक्निकल की मौत हो गई है। इलाज के दौरान संजय टेक्निकल की गुरूवार को मौत हो गई। वो मूल रूप से लातेहार के बालुमाथ थानाक्षेत्र के बेसरा गांव का रहने वाला था। रांची जेल में बंद रहने के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद 6 दिसंबर को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
9 दिसंबर 2014 को हुए चाईबासा जेल कांड के मास्टरमाइंड संजयउ टेक्निकल को 11 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके दोनों पैर में गोली लग गई थी। चाईबासा में हुए जेल ब्रेक कांड में 5 कैदियों की भागने के दौरान मौत हो गई थी और 10 कैदी फरार हो गये थे।
संजय गंझू को विस्फोटक बनाने का विशेषज्ञ माना जाता था, इसलिए उसे गिरोह के लोग संजय टेक्निकल कहते थे। वो दस्ते में खराब पड़े हथियारों की भी मरम्मत कर देता था। उसने ट्रेनिंग देकर कई माओवादियों को ट्रेंड किया था। संजय गंझू पर राज्य सरकार ने 10 लाख और विशेष शाखा ने 25 लाख रूपये का इनाम रखा हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now