पटनाः आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव 78वां जन्मदिन पटना में धूमधाम से बनाया जा रहा है। लालू के समर्थन राबड़ी आवास के बाहर बुधवार सुबह से ही बधाई देने के लिए लाइन में लगे हुए है। लालू यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। लालू के समर्थन सड़कों पर झूमते हुए अपने नेता के जन्मदिन का जश्न मना रहे है। पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।लालू यादव ने राबड़ी देवी के आवास पर जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया 78 किलो का केक तलवार से काटा।
पटना: लालू यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 78 किलो का केक@laluprasadrjd @RJDforIndia #LaluYadav #LaluPrasadYadav #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/K6XB56wgvG
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 11, 2025
दो केंद्रीय मंत्री आमने-सामने, चिराग पर मांझी ने कसा तंज- ‘काफिले में 20 गाड़ियों से फायदा नहीं, 10 में तो नारे लगाने वाले लोग
लालू यादव के जन्मदिन पर समर्थक पटना की सड़क पर पैसे भी उड़ाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले पटना में सुबह से ही राजद समर्थकों का जमावड़ा राबड़ी आवास के बाहर नजर आ रहा था। लालू यादव के समर्थक काफी खुश नजर आ रहे थे। समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनका जन्मदिन खास अंदाज में मनाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर राजद कार्यालय में केक काटने का भी कार्यक्रम होगा।लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने अपने पिता के बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा – यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।
आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2025
गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।@laluprasadrjd
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 11, 2025
Wishing our dear family friend, RJD Supremo, popular, leader of the masses @laluprasadrjd a very happy healthy long life and many happy returns of the day.💐Love & regards to the family #HappyBirthday pic.twitter.com/eU7OQBJmnv
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 11, 2025





