दिल्ली में ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV आया सामने, काला मास्क पहने था आतंकी उमर

डेस्कः सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, कई धमाके में कई लोग जख्मी भी हो गए है। ब्लास्ट से कुछ ही देर पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक I-20 कार को भीड़ वाले ट्रैफ़िक से गुजरते हुए दिखाई दे रही है। कार के अंदर काला मास्क पहले ड्राइविंग सीट पर जो शख्स बैठा नजर आ रहा है, वही आतंकी मोहम्म्द उमर बताया जा रहा है। यह फुटेज ब्लास्ट की जांच में एक अहम कड़ी साबित हो सकती, जिसमें संदिग्ध वाहन नजर आ रहा है।

लाल किले के पास हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, गृहमंत्री घायलों से मिले, कार मालिक सलमान पुलिस हिरासत में
CCTV फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि सफेद रंग की एक I-20 कार उस वक्त इलाके से गुजर रही थी, जब सड़क पर काफी भीड़-भाड़ थी। यातायात के बीच यह गाड़ी आगे बढ़ रही थी.फुटेज के मुताबिक, कार चला रहे शख्स ने अपने चेहरे को काले रंग के मास्क से ढक रखा था। जांच एजेंसियां अब इस कार और मास्क पहने हुए ड्राइवर की पहचान स्थापित करने के लिए तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग कर रही हैं।

 

फिदायीन हमला हो सकता है दिल्ली धमाका, i20 के फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ रहे तार
किसकी थी कार?
जिस हुंडई i20 कार में धमाका हुआ, वह असल में मोहम्मद सलमान की थी, लेकिन उसने उसे नदीम को बेच दिया था। इसके उसे फरीदाबाद के एक यूज्ड कार डीलर, रॉयल कार ज़ोन को बेच दिया। बाद में इसे तारिक ने खरीदा और फिर उमर ने ले लिया।

afp delhi blast 0

बिहार में लास्ट फेज की वोटिंग जारी, झारखंड के घाटशिला समेत 6 राज्यों के 8 सीटों पर हो रहा हैं मतदान
मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 पर हुआ धमाका
दिल्ली के लाल किले के बाहर कार में हुए धमाके की अब संदिग्ध आतंकी हमले के तौर पर जांच की जा रही है। जांचकर्ताओं ने कन्फर्म किया है कि एक हुंडई i20 कार में विस्फोटक भरी हुए थी और उसे जानबूझकर लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास उड़ा दिया गया। टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि इस धमाके में आठ लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं, जिनका एलएनजेपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर से 2900 किलो विस्फोटक बरामद, दो डॉक्टर समेत 7 अरेस्ट, जैश के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
अधिकारियों ने कहा कि यह हमला फिदायीन-स्टाइल ऑपरेशन जैसा लगता है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार कथित तौर पर जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले तारिक ने खरीदी थी, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ता फरीदाबाद में मौजूद एक आतंकी मॉड्यूल से उसके कनेक्शन की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी मॉड्यूल ने इस बम धमाके की साजिश रची थी शुरुआती इंटेलिजेंस रिपोर्ट से पता चलता है कि कार को भीड़भाड़ वाले इलाके में लाने से पहले उसमें विस्फोटक भरे गए थे। शाम 6:52 बजे कार में धमाका हुआ,जिससे आग लग गई और आसपास की गाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं।चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं और आग की लपटें कई फीट ऊंची उठीं। धमाके के पीछे वजहों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now