- Advertisement -

एक करोड़ की घूसखोरी मामले में CBI की कार्रवाई, SFIO का उप निदेशक और वकील सहित तीन गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2026

एक करोड़ की घूसखोरी मामले में CBI की कार्रवाई, SFIO का उप निदेशक और वकील सहित तीन गिरफ्तार

रांचीः सीबीआई ने एक करोड़ रुपये की घूसखोरी के आरोप में SFIO (Serious Fraud Investigating Officer) के उप निदेशक हरिश कुमार तंवर सहित तीन लोगों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दिल्ली के वकील भरत शर्मा और उसके आर्यन शर्मा नामक रिश्तेदार शामिल है। मामला DHFL घोटाले से जुड़ा है।

सीबीआई को लिखित शिकायत की गयी थी कि DHFL घोटाले में मदद के लिए SFIO के उप निदेशक द्वारा एक करोड़ रुपये की घूस मांगी जा रही है। घूस की रकम एक वकील के माध्यम से मांगी जा रही है। सीबीआई ने इस शिकायत की जांच की और सही पाया। बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता ने एक करोड़ रुपये का भुगतान किस्तों में करने पेशकश की। इसे स्वीकार कर लिया गया।

इसके बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से वकील को 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने घूसखोरी के इस मामले में वकील के रिश्तेदार आर्यन शर्मा और SFIO के उप निदेशक को गिरफ्तार किया। उपनिदेशक हरीश कुमार तंवर, 2017 बैच का आयकर अधिकारी है।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now