Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | Caste Census: नेहरू से मोदी और पटेल से राहुल गांधी तक…जानिए इतिहास

Caste Census: नेहरू से मोदी और पटेल से राहुल गांधी तक…जानिए इतिहास

livedainik
April 30, 2025 5:29 PM
By
livedainik
1 year ago
Share
A conference on census being addressed by Sardar Vallabhbhai Patel, Deputy Prime Minister of India [Year-1950]
A conference on census being addressed by Sardar Vallabhbhai Patel, Deputy Prime Minister of India [Year-1950]
SHARE

डेस्क: राहुल गांधी और विपक्ष के सबसे बड़े मुद्दे Caste Census की मोदी सरकार ने हवा निकाल दी । सरकार अब जातियों की आबादी जानेगी । लोगों से जाति पूछेगी । जनगणना में जाति का एक कॉलम होगा । जी हां पहलगाम टेरर अटैक के बाद जब पूरा देश मोदी सरकार की कैबिनेट के फैसलों पर नजर गड़ाए हुए था तब आया जाति जनगणना का फैसला । सूचना प्रसारण मंत्री ने उस सवाल का जवाब दिया जिसका इंतज़ार फ़िलहाल देश को नहीं था । धर्म पूछ कर मारे जाने पर होने वाली संभावित कार्रवाई पर पूछा गया तो जवाब मिला जाति का

Contents
  • राहुल गांधी की Caste Censusकी डिमांड
  • मोदी सरकार जाति सर्वे पर साधा निशाना
  • भारत के जाति जनगणना का इतिहास
  • 1951 की जगनगणा में हटी जाति
  • ब्रिटिश काल (1881-1931)
  • 1951 से अभी तक जनगणना
  • 1941 की जनगणना में हुई थी कास्ट सेंसस
  • मनमोहन सरकार SECC 2011

जाति जनगणना पर लालू यादव का बड़ा बयान:हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला

राहुल गांधी की Caste Censusकी डिमांड

पिछले कई वर्षों से जाति के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने वाले राहुल गांधी के लिए राजनीतिक मामलों के कैबिनेट कमेटी का ये फैसला राजनीतिक जीत है या हार ये तो वक्त बताएगा लेकिन ये तय हो गया है कि जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और उनके साथी राजनीति कर रहे थे उस मुद्दे को पीएम मोदी ने अपना मुद्दा बना दिया है । आने वाले दिनों पहले जाति जनगणना होगी 2026 में डिलिमिटेश और फिर महिला आरक्षण। यानी मोदी सरकार ने इस एक फैसले से आने वाले कई चुनावों को साध लिया । ख़ासतौर से बिहार के चुनाव पर तो इसका बड़ा असर पड़ेगा ।

See also  गुमला में पीपल पेड़ की डाली बाइक सवार पर गिरी, हादसे में जीजा-साले की मौत

जाति जनगणना पर लालू यादव का बड़ा बयान:हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला

मोदी सरकार जाति सर्वे पर साधा निशाना

मोदी सरकार पर ग़ैर बीजेपी शासित राज्यों ने जाति सर्वे करा कर दवाब बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो सकी । बिहार, तेलंगना, कर्नाटक जैसे राज्यों के कराए गए जातिगत सर्वे पर भी मोदी सरकार ने निशाना साधा ।

भारत के जाति जनगणना का इतिहास

दरअसल भारत में जातिगत आंकड़ों का संग्रह कोई नया नहीं है — इसकी शुरुआत 1881 में ब्रिटिश काल में हुई थी। ब्रिटिश शासन ने भारतीय समाज की जटिलता को समझने के लिए 1881 से 1931 तक जाति आधारित जनगणनाएं कराईं। 1931 की जनगणना, इस दिशा में आखिरी व्यापक प्रयास थी, जिसमें 4,147 जातियों को रिकॉर्ड किया गया था, जिनमें तथाकथित “अवांछनीय जातियां” या “अछूत” वर्ग भी शामिल थे।

CENSUS HIST PHOTOS 10 1

1951 की जगनगणा में हटी जाति

आज़ादी के बाद परिदृश्य बदल गया। 1951 से भारत सरकार ने पूर्ण जाति आधारित जनगणना बंद कर दी, यह सोचकर कि इससे जातिगत भेदभाव और गहराएगा। इसके बजाय, सरकार ने सिर्फ अनुसूचित जातियों (SCs) और अनुसूचित जनजातियों (STs) की ही जानकारी जुटाना और प्रकाशित करना शुरू किया — वो भी संविधान में आरक्षण जैसे सामाजिक न्याय के प्रावधानों के तहत।
आइए इस इतिहास को चरणबद्ध रूप से समझते हैं:

See also  दिल्ली लाल किला हमले के मॉड्यूल का मुख्य सरगना था मौलवी इरफान, मास्टरमाइंड की पत्नी गिरफ्तार

CENSUS HIST PHOTOS 14

ब्रिटिश काल (1881-1931)

ब्रिटिश हुकूमत ने भारतीय समाज की बनावट को समझने के लिए जाति आधारित जनगणनाएं शुरू कीं। 1931 की जनगणना इस सिलसिले की अंतिम कड़ी थी, जिसमें जातियों की संख्या 4,147 दर्ज की गई थी।

1951 से अभी तक जनगणना

जातियों की गिनती बंद की जाए। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि जातिवाद की जड़ें और मजबूत न हों। तब से केवल SC और ST वर्गों के आंकड़े जुटाए जाते हैं — वो भी सामाजिक उत्थान के लिए।

CENSUS HIST PHOTOS 17

1941 की जनगणना में हुई थी कास्ट सेंसस

दिलचस्प बात यह है कि 1941 में भी जाति आधारित जनगणना हुई थी, लेकिन इसके आंकड़े कभी प्रकाशित नहीं किए गए।

A conference on census being addressed by Sardar Vallabhbhai Patel, Deputy Prime Minister of India [Year-1950]

मनमोहन सरकार SECC 2011

2011 में एक बार फिर प्रयास हुआ — ‘सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना (SECC)’ के ज़रिए। यह 1931 के बाद पहला मौका था जब जातिगत आंकड़े इकट्ठा किए गए। लेकिन इस बार भी सरकार ने डेटा जारी नहीं किया, यह कहते हुए कि इसके ग़लत इस्तेमाल की संभावना है।

See also  मांझी ने केके पाठक की वापसी के बहाने लालू पर कसा तंज, नीतीश से कर दी पाठक को मुख्य सचिव बनाने की मांग

भारत में जातिगत जनगणना का इतिहास गहराई और संवेदनशीलता से भरा हुआ है। यह सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज की यात्रा है, जो अपनी पहचान और समानता के बीच संतुलन खोजने की कोशिश कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article caste cenusu and lalu yadav जाति जनगणना पर लालू यादव का बड़ा बयान:हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला
Next Article lohardaga topper ICSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में रयान परवेज बने लोहरदगा जिला टॉपर,युवराज दूसरे और आदित्य उरांव रहें तीसरे स्थान पर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, 'काबा-मदीना सॉन्ग' गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा

25 minutes ago
Ranchi News 2026 06 10T123012.550 1781074818056 v

Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

1 hour ago
चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

1 hour ago
Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

5 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?