कार सवार ने एक के बाद एक चुरा ली तीन बकरियां, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

कार सवार ने एक के बाद एक चुरा ली तीन बकरियां, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

देवघर: बकरी चोर गिरोह ने पूरे जिले में आतंक मचा रखा है। इस गिरोह ने चोरी के लिए अब कार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ये गिरोह गांवों में खेत खलिहानों में घूम रहे बकरियों को पकड़ने के लिए कारों में घूम रही है और मौका देखते ही बकरी को कार में डालकर फरार हो जाती है।

 

शेखपुरा में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मनचले की जमकर कर दी पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
ऐसी ही एक घटना एनएच-114 ए सारठ मधुपुर-मार्ग पर बामनगांव के समीप हुई जहां सड़क किनारे चर रही तीन बकरियों को चुराकर कार में डाल लिया गया और मौके से फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जब कार सवार बकरी चुराकर जा रहा था तब आसपास की दुकाने भी खुली हुई थी लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया। बकरी के मालिक ने थाने में आवेदन देकर चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है।इस शातिर चोर ने महंगी कार से आकर 6 मिनट में 3 बकरियां चुरा ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now