Camp Mystic Flood: इस आखिरी तस्वीर की हर बच्ची को बाढ़ ने मार डाला, सौ मृतकों में 27 लड़कियां शामिल

टेक्सासः कैंप मिस्टिक में बाढ़ के बाद मरने वालों की संख्या सौ के पार जा चुकी हैं। इसमें 27 बच्चियां भी शामिल हैं । कैंप मिस्टिक में रह रहीं लड़कियों की आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है । ये तस्वीर बाढ़ के दिन की है जब कैंप में रह रही लड़कियां मौज-मस्ती में व्यस्थ थीं । लेकिन अचानक आई बाढ़ ने सबको बहा दिया। सोशल मीडिया पर इस कैंप में रह रहीं काउंसलर ने जो जानकारी दी है वो बहुत ही डराने वाली है । 

camp mystic girls

कैंप मिस्टक में उस रात क्या हुआ था ?

फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया गया है जिसमें कैंप मिस्टिक में उस रात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। काउंसलर ने लिखा कि “कुछ लड़कियां फ्लैट्स से ‘कोज़ी’ (Cozy) में गईं जहां ‘बिग थ्री’ थीं और कुछ ‘रेक हॉल’ (Rec Hall) में चली गईं क्योंकि पानी का स्तर बढ़ता जा रहा था। जब पानी बहुत ऊपर पहुंच गया, तो वे दूसरी मंजिल पर चली गईं और छोटे बच्चों के साथ वहां रहीं। लेकिन पानी की लहरें इतनी तेज़ थीं कि वह उन्हें दूसरी मंजिल पर भी मार रही थीं।”

See also  झारखंड में पीपीपी मोड पर खुलेंगे 6 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हेमंत सरकार की मांग को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी मंजूरी

24 जून 2025 का वीडियो

पानी छत के उपर तक पहुंच गया

“मैं जानती हूं कि ‘कोज़ी’ की लड़कियां पहले खंभों को पकड़ कर रखे हुए थीं क्योंकि बाढ़ का पानी बहुत तीव्र था, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर आने लगा और सांस लेना मुश्किल हो गया तो उन्हें छत पर चढ़ना पड़ा। एलिज़ाबेथ स्वीट ने अपनी शर्ट उतारी और उससे रस्सी बनाकर राचेल फारहूटी को छत पर चढ़ाया। पानी छत के ऊपर तक था, लेकिन वे छत से चिपकी हुई थीं।”

कारें एक दूसरे के उपर चढ़ी थीं

“कारें एक-दूसरे के ऊपर चढ़ी हुई थीं। बहुत सी कारों का ढेर लग गया था — ऐसा दृश्य था जो अविश्वसनीय लग रहा था। क्रिस्टियाना ने बताया कि पहाड़ी से उन्होंने एक कार को आर्ट हट के पास और एक को ब्रिज के पास देखा।”

सौ साल पुरान है कैंप मिस्टिक

कैंप मिस्टिक अमेरिका के टेक्सास का सौ साल पुराना समर कैंप है । ये सिर्फ लड़कियों के लिए शुरु किया गया है । 1920 में शुरु हुए इस कैंप में अमेरिका के अमीर घराने की लड़िकयां छुट्टी मनाने और समर कैंप जैसी एक्टिविटी के लिए आती रहती हैं ।  4 जुलाई की रात अचानक भारी बारिश ने गुआडालूपे नदी का जलस्तर 26 फीट बढ़ा दिए जिससे तमाम कैंप बह गए ।

See also  खान सर को बांधी गई 10 हजार से ज्यादा राखी, बहनों को 156 भोग वाली भोज के साथ दिया गया खास गिफ्ट

कैंप की पुरानी तस्वीरें और बाढ़ के हालात के बाद की तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुआडालूपे नदी की बाढ़़ ने कितनी बड़ी तबाही मचाई ।

camp myst
बाढ़ से पहले ऐसा दिखता था कैंप

  camp mystic old pic camp mystic old camp mystic girls inside camp mystic1 camp mystic 1 1 camp mystic

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now