- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बुधू वीर लुरकुडिया आवासीय विद्यालय को मिली स्वास्थ्य सुविधा,सांसद सुखदेव भगत ने दिया आधुनिक एंबुलेंस

लोहरदगा : किस्को प्रखंड अंतर्गत मेरले गांव स्थित बुधू वीर लुरकुडिया आवासीय विद्यालय परिसर में रविवार को सादे समारोह के बीच नौर पुंप संस्था को लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने एक आधुनिक एंबुलेंस प्रदान की। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर सांसद के पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले सांसद व अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया, इसके बाद विद्यालय की बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

a 6

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि काम तो सभी करते हैं, लेकिन सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाना और बच्चों को शिक्षित करना वास्तव में पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस आवासीय विद्यालय में आदिवासी बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी यहां आने का अवसर मिला है और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए आज एंबुलेंस दी जा रही है, जिससे विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा।

See also  झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पूर्व सुप्रीमो को मारकर खुद बना था सर्वेसर्वा

b 5

सांसद ने विद्यालय परिसर के लिए एक साइलेंट जेनरेटर देने की भी घोषणा की। सांसद ने झारखंड सरकार द्वारा लागू किए गए पेसा कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेसा कानून को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं, जिनसे दूर रहने की जरूरत है। जल्द ही क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित कर लोगों को पेसा कानून की सही जानकारी दी जाएगी।

c 4

आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष संजीव भगत ने एंबुलेंस देने के लिए सांसद के प्रति आभार जताया और कहा कि गढ़कसमार पड़हा, हिसरी पड़हा व सेन्हा पड़हा क्षेत्र के गांवों के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। मौके पर गढ़कसमार राजा मनीष उरांव, कोटवार मशुदिन उरांव, कोटवार लक्ष्मण उरांव, 12 पड़हा सेन्हा के गंगा उरांव, 12 पड़हा हिसरी के दीवान मंगलेश्वर उरांव, लोकेश उरांव, शिव शंकर टाना भगत, बालेश्वर उरांव, अनमोल उरांव, रामजीत उरांव, फूलदेव उरांव, सोनू कुरैशी, माजिद चौधरी, कुलेश्वर उरांव गुलाम जिलानी सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।

See also  बिहार के बांका में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, नाराज व्यापारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे

4 16

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now