बजट सत्र में 68 घंटे के औपबंधिक कार्यक्रम की जगह 80 घंटे का उपयोग हुआःस्पीकर
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने बजट सत्र के समापन के मौके पर अपने वक्तव्य में कहा कि राज्यपाल की ओर से करीब 1 महीने तक आयोजित होने वाले बजट सत्र के लिए जो औपबंधिक कार्यक्रम भेजे गए थे उसके अनुसार सत्य दिवसीय सच में 68 घंटे की कार्यवाही होनी थी लेकिन पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों के सहयोग से 80 घंटे का उपयोग किया गया जो निर्धारित अवधि का 120% है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने समापन संबोधन में कहा कि बजट सत्र में 1070 प्रश्न आए जिनमें 232 अनुसूचित पुरस्कार 759 तारांकित प्रश्न शामिल है। इनमें से 973 प्रश्न का उत्तर विभाग की ओर से सभा सचिवालय को प्राप्त हुआ जबकि 97 प्रश्न लंबित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में राज्य सरकार की ओर से बेहतर काम किया गया उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। उन्होंने आने वाली समय के पर्व त्योहार के लिए राज्य वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभा की कार्रवाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

