डेस्कः बोकारो के तनिष्क शोरूम में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बोकारो स्टील लिमिटेड के उपप्रबंधक और उसकी मां को हीरे जड़ित सोने की अंगूठी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बोकारो के तनिष्क शोक रूम में हुई चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयीं।
बोकारो में इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प में थाना प्रभारी का सिर फटा
18 अगस्त को बीसीएल के अधिकारी राजकरण सिंह अपनी मां नवप्रीत कौर के साथ बुलेट पर सवार होकर तनिष्क शो रूम पहुंचे। शोरूम में पहुंचकर उन दोनों ने महिला कर्मचारी से अंगूठी दिखाने को कहा। शोरूम में मौजूद स्टॉफ उन्हे अंगूठी दिखाने लगे। एक के बाद एक अंगूठी देखने के दौरान ही नवप्रीत कौर ने एक अंगूठी को अपने उंगली में डाला और उसके बदले दूसरी अंगूठी को निकालकर डब्बे में रख दिया।
रांची के स्कूल में सेक्स चैट स्कैंडल से हड़कंप, टीचर ने छात्रा को लिखा-‘वर्जिनिटी मुझसे लूस कराओ’,आरोपी शिक्षक वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, DC ने दिए जांच के आदेश
जब हीरा जड़ी अंगूठी गायब पाई गई तो स्टोर के मैनेजर से सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। इसके बाद जब सीसीटीवी स्टोर मैनेजर ने देखा तो उसके होश उड़ गए क्योकि बोकारो स्टील के अधिकारी और उनकी मां के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिये जाने की वो कल्पना भी नहीं कर सकते थे।
बोकारो स्टील लिमिटेड का अधिकारी चोरी के आरोप में गिरफ्तार
तनिष्क शो रूम में अपनी मां के साथ की अंगूठी की चोरी
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात@SAILBSL2@bokaropolice#jharkhand #bokaro pic.twitter.com/0F1CERPtQk
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 20, 2025
मयंक सिंह को लाने ATS की टीम रवाना हुई अजरबैजान, अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर खेलेगा राज
इसके बाद शो रूम के मैनेजर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेक्टर चार थाना पुलिस ने बोकारो स्टील के अधिकारी और उसकी मां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किये गए अंगूठी को वहां से बरामद किया। बोकारो स्टील में उप प्रबंधक राजकरण सिंह पंजाब के गुरूदासपुर के रहने वाले है। पुलिस ने मां और बेटे दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




