दुमका स्टेशन पर रेल हादसा, रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 27, 2025

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका के दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ट्रेन की 2 बोगियां पटरी से उतर गयीं। दुर्घटना में ओवरहेड इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रामपुरहाट से दुमका और देवघर के रास्ते जसीडीह स्टेशन जाने वाली रामपुरहाट- जसीडीह पैसेंजर ट्रेन दुमका स्टेशन के पास बेपटरी हो गई।

IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा,ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज को जारी किया समन

web.whatsapp 68 web.whatsapp 69

पैसेंजर ट्रेन संख्या 63081 जो रामपुरहाट से जसीडीह तक जसीडीह तक जाती है, दुमका रेलवे स्टेशन के पास दो बोगी बेपटरी हो गई। बेपटरी होने के बाद बोगी ने पास के इलेक्ट्रिक पोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रेन की गति कम होने के कारण यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ दो तीन लोगों को मामूली चोट आई।

Train Accident dumka station 2 bogies derail

JAC ने 10th-12th परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की,3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

See also  मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद बोगियों में लगी आग, 19 घायल

स्टेशन प्रबंधक टी पी यादव ने बताया कि रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। क्रेन वगैरह आने के बाद ही ट्रेन को पटरी पर किया जा सकेगा। फिलहाल स्थानीय स्तर पर रेलकर्मी पटरी और पोल की मरम्मती में लगे हुए हैं। दो पटरी पर आवागमन बाधित है। दुमका एसडीएम कौशल कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर दुघर्टना का जायजा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now