BPSC शिक्षक की पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका के साथ शादी से किया इंकार तो कर दी जबरन शादी

BPSC शिक्षक की पकड़ौआ विवाह: प्रेमिका से शादी से किया इंकार तो कर दी जबरन शादी

बेगूसरायः बिहार में पकड़ौआ विवाह का प्रचलन काफी पुराना है। जानकारी के अनुसार, 2024 में तीन दशक के बाद सबसे ज्यादा पकड़ौआ विवाह हुआ है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले से आया है जहां बीपीएससी के शिक्षक का पकड़ौआ विवाह कराया गया है।

 

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके में छात्राओं से छेड़खानी करने वाला फिरोज अली की हुई पहचान, पुलिस ने सूचना देने वालों पर रखा इनाम
बताया जा रहा है कि कटिहार में तैनात एक बीपीएससी शिक्षक ने चार सालों तक अपने गांव के रिश्तेदार की लड़की से रिलेशनशिप में था। शिक्षक बनने के बाद उसने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने जबरन पकड़कर मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। सोशल मीडिया पर इस पकड़ौआ विवाह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के बाद लड़की को लेकर ससुराल पहुंचे तो लड़के वालों ने मारपीट की। शिक्षक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा सिकंदरपुर निवासी सुधाकर राय का बेटा अवनीश कुमार है, जबकि लड़की लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है।पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने बहन के यहां रजौड़ा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई करती है। 4 साल पहले बहन के गांव के ही अवनीश कुमार से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। अपने प्रेमी के साथ वह होटल आदि में मिलने भी जाती थी।

स्कूल छोड़कर सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब, टोला सेवक के भरोसे छात्र, ACS सिद्धार्थ ने किया वीडियो कॉल तो खुल गई पोल

इसी दौरान अविनाश बीपीएससी का शिक्षक बन गया और उसकी तैनाती कटिहार में हो गई। वो प्रेमिका गुंजन को कटिहार बुलाने लगा और गुंजन कटिहार में अविनाश से मिलने जाया करती थी। करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया और अपने प्रेमिका को लेकर कटिहार चला गया। इसी बीच लड़की ने अपने परिजनों को प्यार की जानकारी दी। परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इसके लिए तैयार नहीं हुए।इसके बाद लड़की वालों ने मंदिर में जबरन अविनाश की गुंजन से शादी करा दी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now