- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बोकारो के गायब युवक का तीन साल बाद मिला कंकाल, पैसों और महिला के विवाद में हुआ था मर्डर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2026

बोकारो के गायब युवक का तीन साल बाद मिला कंकाल, पैसों और महिला के विवाद में हुआ था मर्डर

डेस्कःबोकारो‎ में बीते सोमवार को भर्रा कब्रिस्तान से मिले ‎‎कंकाल की पहचान के लिए चीराचास पुलिस ‎ने सदर अस्पताल में लापता ‎‎खालिक अंसारी के माता-पिता का ब्लड‎ सैंपल लिया। पुलिस अब डीएनए जांच ‎के लिए ब्लड व कंकाल का सैंपल भेजकर ‎‎मिलान करेगी।‎पुलिस के अनुसार, चिरा चास थाना क्षेत्र के भर्रा कब्रिस्तान में सोमवार को खुदाई के दौरान एक मानव कंकाल बरामद किया गया। इसमें खोपड़ी, कुछ हड्डियां और कपड़े शामिल थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये अवशेष 32 वर्षीय खालिद अंसारी के हैं, जो जून 2022 से लापता था।
इस मामले में पुलिस ने खालिद के दो करीबी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों- मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ गुड्डू और श्यामुद्दीन ने हत्या की बात कबूल कर ली।पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पैसों और एक महिला को लेकर हुए विवाद के बाद खालिद के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद मिटाने के लिए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था।
गौरतलब है कि 16 जून 2022 को खालिद के पिता नूर मोहम्मद अंसारी ने चिरा चास थाने में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तब से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था।हाल ही में संदेह के आधार पर जब पुलिस ने दो दोस्तों को पकड़ा, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि बरामद कपड़ों से पहचान की पुष्टि होने की संभावना है, हालांकि अंतिम पुष्टि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं था।

See also  छात्राओं का यौन शोषण करने वाले प्रोफेसर का हर बुरे काम में साथ देती थी एक शिक्षिका; तलाश तेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now