बोकारो में दूसरे दिन भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग जारी

बोकारो : नक्सलियों और पुलिस बल के बीच बुधवार को भी मुठभेड़ हुई। जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया पंचायत के मौढ़ा के पास जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग की गई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग निकले।
नक्सललियों के खिलाफ अभियान में शामिल सीआरपीएफ कोबरा, झारखंड जगुआर और बोकारो पुलिस नक्सलियों की तलाश में लगी हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर दूसरी बार नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। डुमरा और दनिया के जंगल में नक्सलियों की खोज में सशस्त्र बलों का अभियान तेज है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सामान मिला है। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि मंगलवार को हुए क्रॉस फायरिंग के बाद पुलिस लगातार डुमरा पहाड़ के तलहटी में नक्सलियों की खोज में सर्च अभियान चला रही है, इसी दौरान बुधवार को जागेश्वर बिहार थानाक्षेत्र के जंगल में एक बार फिर मुठभेड़ हुआ है।

See also  रांची में कार सीखने के दौरान नाबालिग ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत, शिक्षिका जख्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now