लोहरदगाः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का शनिवार को लोहरदगा परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पुराना नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए लोहरदगा पहुंचे थे। लोहरदगा परिसदन पहुंचने पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनको बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात की तथा जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष को लोहरदगा जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की वस्तु स्थिति से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे प्रयास रत हैं। उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, रोजगार, आदिवासी एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति तथा जमीनी स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी भी दी। उन्होंने लोहरदगा के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधानसभा स्तर से आवश्यक पहल की अपेक्षा जताई। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पार्टी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास को गति देना है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य निरू शांति भगत, जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिलाध्यक्ष अजय उराव कुडू अध्यक्ष संकर उराव किसको प्रखंड अध्यक्ष बिनेस गुप्ता सेंहा अध्यक्ष राजकिशोर राम अफरोज आलम भंडारा अध्यक्ष परवेज आलम कैरो अध्यक्ष सजाद आंसरी हसनैन खलीफा अख्तर अंसारी इसरार अहमद, इंजीनियर जफर इकबाल जयप्रकास शर्मा लालू लोहरा पंकज भगत सुमन कुमार आदित्य कुमार बिजय रोशन ठाकुर मोनू ठाकुर बिजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।









