समाजसेवी सह शिक्षाविद सुधीर चंद्र कुंवर की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

लोहरदगा: लोहरदगा के प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद सुधीर चंद्र कुंवर की पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कुंवर भवन और कुंवर कोठी में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

सुधीर चंद्र कुंवर के पैतृक गांव भट्टखिजरी में असहाय, लाचार और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। आज के समय में इंसान को इंसान की मदद करनी चाहिए। ठंड के इस मौसम में कंबल और गर्म कपड़ों की जरूरत को देखते हुए कुंवर परिवार द्वारा जरूरतमंदों की सहायता करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

WhatsApp Image 2025 01 03 at 16.22.36

गांव के लोगों ने बताया कि सुधीर चंद्र कुंवर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनका विनम्र स्वभाव और दयालु व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद की, मंदिर निर्माण कराया और बेसहारा लड़कियों की शादी में योगदान दिया। वे केंद्रीय महावीर मंडल और केंद्रीय दुर्गा पूजा के संरक्षक भी थे। उनकी अनुपस्थिति से समाज को उनकी कमी महसूस होती है।

WhatsApp Image 2025 01 03 at 16.22.37

इस अवसर पर भट्टखिजरी, रामपुर, मुंदो, ईरगांव, बेजवाली और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में डॉ. दीपक प्रकाश कुंवर, अनुपम प्रकाश कुंवर, मनोज चंद्र कुंवर, उदय शंकर कुंवर, गोपी कृष्ण कुंवर, विवेक चंद्र कुंवर, गौरव कुंवर, अनुराग प्रकाश कुंवर, मृणाल कुंवर, राजवर्धन कुंवर, हर्षवर्धन कुंवर, सिद्धांत कुंवर, मोहित राय, राजीव राय, कुसुम कुंवर, अंजू कुंवर, पूर्णिमा कुंवर, मीनू कुंवर, माला राय, नूतन भट्ट, गुड्डन राय, डॉ. आकांक्षा कुंवर, आम्रपाली कुंवर, सिन्नी कुंवर, खुशी कुंवर, राजश्री कुंवर, प्रियंका कुंवर, मिनाक्षी कुंवर, पंकज कुंवर, अनतेश राउत, अखिलेश दसौंधी, राजेश साहू, भरतू उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now