जमशेदपुरः जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ब्लड प्रेशर कम होने के बाद CCU में इलाज जारी, स्थिति स्थिर बताई गई।परिवार को जानने वालो ने बताया कि चिकित्सकों का दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।बुधवार को पूर्णिमा साहू के स्वाथ्य का हाल जानने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
लो ब्लड प्रेशर के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बीती रात उनका ब्लड प्रेसर लो हो गया था। इसके बाद उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है औऱ उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।




