हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, नीचे उतारने में जुटी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 25, 2026

हाथ में चाकू लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई युवती, नीचे उतारने में जुटी पुलिस

पश्चिमी चंपारणः रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित बोधि माई मंदिर के पास एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी युवती की पहचान स्थानीय नजमुद्दीन अंसारी की पुत्री रूबी के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस युवती को समझा-बुझाकर उतारने के प्रयास में जुटी है। युवती हाथ में धारदार चाकू लिए दिख रही है।

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, कुमारी बिट्टू, बलि राय, वार्ड पार्षद ओम कुमार साह सहित बड़ संख्या में लोग उपस्थित हैं। युवती के टावर पर चढ़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व स्थानीय लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  धनबाद SSP प्रभात कुमार के नाम पर बना फेक फेसबुक अकाउंट, कई लोगों से किया गया संपर्क
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now