मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती BJP,उनको पार्टी की जरूरत नहीं, निशिकांत दुबे ने योगी के दावे को फिर किया खारिज

मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती BJP,उनको पार्टी की जरूरत नहीं, निशिकांत दुबे ने योगी के दावे को फिर किया खारिज

रांचीः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। निशिकांत दुबे का एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है जो उन्होने एक न्यूज एजेंसी के पॉडकॉस्ट में दिया है। एनआई के पॉडकॉस्ट में निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा किया कि अगर बीजेपी उनके नेतृत्व में नहीं लड़े तो 150 सीट भी नहीं जीत सकती। 2014, 2019 और 2024 का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया इसलिए बीजेपी का प्रदर्शन इस तरह का रहा।

भोजपुरी गायक और पूर्व IPS अधिकारी जनसुराज पार्टी में हुए शामिल, रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
उन्होने बीजेपी की मजबूरी का जिक्र करते हुए योगी पर दिये गए बयान को दोहराया भी और पीएम मोदी के बाद कौन योगी आदित्नाथ के नाम के दावे को भी खारिज किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए कितना जरूरी या कह ले तो मजबूरी हो गए है इसको लेकर निशिकांत दुबे ने कहा कि अगले 15-20 साल पीएम का पोस्ट खाली नहीं है क्योंकि पीएम मोदी अगले 15-20 साल तक प्रधानमंत्री रहने वाले है। पीएम मोदी के बिना बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत सकती।
निशिकांत ने आगे कहा कि बीजेपी को मजबूरी में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ना होगा। उन्होने कहा कि पीएम मोदी को बीजेपी की जरूरत नहीं है, बल्कि बीजेपी को ही पीएम मोदी की जरूरत है। इस दौरान उन्होने योगी आदित्यनाथ को लेकर दिये गए बयान को दोहराते हुए कहा कि अगले दो दशक तक पीएम का पोस्ट खाली नहीं है और योगी आदित्यनाथ तो पहले से ही एक बड़े राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार
निशिकांत दुबे का ये बयान उस समय आया है जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 साल के बाद रिटायर्ड होने वाले बयान को पीएम मोदी से जोड़कर देखा जा रहा था और कहा जा रहा था कि जब मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे तो वो अगली पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे। भागवत के बयान के बाद इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि नरेंद्र मोदी के बाद कौन प्रधानमंत्री होगा। निशिकांत के इस बयान ने न केवल योगी आदित्यनाथ को लेकर पीएम पद की चर्चा को खारिज कर दिया है, बल्कि एक नई चर्चा शुरू कर दी है कि क्या पीएम मोदी के बिना बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत सकती।

 

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते है। समय-समय पर वो अपने इसी अंदाज के लिए सुर्खियों में भी रहते हैं। बीते दिनों जब उनसे पूछा गया कि क्या नरेंद्र मोदी के बाद पीएम पद के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे बड़े दावेदार होंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा था कि पीएम की कुर्सी अगले 15-20 सालों तक खाली नहीं है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह नहीं बताया था कि अगले 15-20 साल कौन पीएम पद का दावेदार होगा। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले 15-20 सालों तक नरेंद्र मोदी ही पीएम पद के लिए सबसे बड़े दावेदार होंगे।बता दें कि पिछले 11 सालों में देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें पीएम मोदी का चेहरा ही भाजपा सबसे आगे रखती है। कई बार तो भाजपा की तरफ से यह भी कहा गया है कि आपका वोट प्रत्याशी को नहीं, बल्कि सीधे पीएम मोदी को जाएगा। अब निशिकांत दुबे भी नरेंद्र मोदी की उस छवि पर बात करते हुए नजर आए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now