बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी, पटना DM ने स्कूलों को बंद रखने की तारीख बढ़ाई

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

पटनाः बिहार समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पटना समेत बिहार के सभी जिलों में ठंड का असर देखा जा रहा है। पटना के जिलाधिकारी ने शीतलहर को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

a87b14d9 be93 4751 a283 47e7b7d28f20 1

बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी, दुकानों और गाड़ियों में की तोड़फोड़, दफ्तर जाने वाले लोगों से की मारपीट

 

रविवार को बिहार के 18 जिलों में घरे कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया।. उत्तर प्रदेश से सटे कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अगले 2-3 दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 13 से 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

पटना जिलाधिकारी के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now