बिहार में पहली सभा के दौरान PM मोदी के निशाने पर लालू परिवार, कहा-जो नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा ले वो भला नहीं कर सकता

जमुई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरूवार को जमुई से की। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
जमुई में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के निशाने पर लालू यादव का परिवार रहा, इसके साथ ही उन्होने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। रामविलास पासवान को याद करते हुए मोदी ने कहा कि हमारे लिये ये पहला चुनाव है जब बिहार के बेटे, दलितों, वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं है। मुझे संतोष है कि रामविलास पासवान जी के विचरों को मेरा छोटा भाई आगे बढ़ा रहे है।
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर खूब निशाना साधा। उन्होने कहा कि रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते। घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं। लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं।आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ।

See also  Electoral bonds data | BJP को मिले 6,060 करोड़ रूपए, JMM को सिर्फ 13 करोड़ रूपए

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार में राम मंदिर का 500 वर्ष पुराना सपना पूरा हुआ है, जबकि आरजेडी-कांग्रेस ने राम मंदिर न बने, इसके लिए पूरी ताकत लगा दी थी।
आज भी ये लोग राम मंदिर का उपहास उड़ाते हैं, अपमान करते हैं। एक तरफ NDA सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है। दूसरी ओर ये लोग हैं, जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही है। एक तरफ NDA सरकार है, जो सोलर पावर और LED लाइट की बात करती है।दूसरी ओर ये घमंडिया गठबंधन वाले लोग हैं, जो बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं।अब इस इलाके से एक्सप्रेस वे निकलेगा,मेडिकल कॉलेज भी खुल गया है। अब जमुई के एक ओर देवघर से हवाई जहाज की सुविधाएं शुरू हो गई है तो दूसरी और गया एयरपोर्ट के विस्तार की तैयारी भी चल रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now