पटनाः बिहार में घने कोहरे और सर्द हवा से भीषण ठंड का प्रभाव बना हुआ है। नव वर्ष के मौके पर लोगों को कोहरे और कनकनी का एहसास होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना सहित 12 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, राज्य के 22 जिलों में कनकनी के साथ कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। छह जनवरी तक राज्य में घना कोहरा छाए रहने के साथ अलग अलग भागों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है। राज्य में 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गयाजी सबसे ठंडा रहा। इस सीजन में राज्य में गयाजी सबसे ठंडा रहा।
रांची में शिमला से भी अधिक ठंडा, खेतों पर बिछी बर्फ की चादर, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा
पटना का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस
जबकि, 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन में राजधानी का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 22.7 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज का सर्वाधिक तापमान।
राज्य के भागलपुर, छपरा, सबौर, मधुबनी, समस्तीपुर, मुंगेर में भीषण कोल्ड डे एवं पटना, गयाजी, अरवल एवं जहानाबाद में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।राज्य में 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह में कोहरा छाए रहा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद पछुआ के कारण शाम में कनकनी से लोग परेशान रहे।
Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?
13 दिन राज्य में कोल्ड डे की स्थिति
वर्ष के समापन और नए वर्ष के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की गई। राज्य में इस वर्ष 13 दिन कोल्ड डे एवं छह दिन भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। इस वर्ष सात दिन लू एवं एक दिन भीषण लू का प्रभाव बना रहा। मानसून सीजन के दौरान राज्य में 686.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य से 31 प्रतिशत कम दर्ज हुआ। राज्य के अलग-अलग 74 जगहों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अति भारी वर्षा 24 जगहों पर दर्ज हुआ। राज्य में 27 अप्रैल को 44.6 डिग्री सेल्सियस डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। सबसे कम न्यूनतम तापमान 31 दिसंबर को 5.0 डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज हुआ।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
पटना 18.3 9.4
गया 20.5 5.0
भागलपुर 16.5 7.8
मुजफ्फरपुर 15.2 11.4




