डेस्कः बिहार के नालंदा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आशा कार्याकर्ता की बहाली के लिए मैनेजर से 40 हजार रुपये की डिमांड की थी।
Bihar में सरकारी इंजीनियर के घर EOU की छापेमारी में मिला 35 लाख कैश, 20 लाख नकद पत्नी ने जला दिया
नालंदा के इस्लामपुर प्रखंड में निगरानी की टीम ने कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (बीसीएम) आशुतोष कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 40 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया के दौरान इस्लामपुर वार्ड संख्या-20 निवासी रशीदा परवीन से बीसीएम आशुतोष कुमार ने पैसे की मांग की थी। उन्होंने पीड़िता से कहा था कि सेलेक्शन के लिए 40 हज़ार रुपये देने होंगे।
नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे तेजस्वी के दो विधायक, बाहूबली की पत्नी के NDA में जाने की चर्चा तेज
रशीदा परवीन ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत दर्ज कराई। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहन जांच की। जब आरोप सही पाए गए तो टीम ने रणनीति के तहत जाल बिछाया और तय रकम लेते ही बीसीएम आशुतोष कुमार को धर दबोचा।
आधार को SIR में स्वीकार करना होगा, चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को पटना स्थित मुख्यालय भेज दिया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय कार्यालयों में अफरा-तफरी मच गई।अधिकारियों और कर्मचारियों में खौफ का माहौल है।


