बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी , 1 अगस्त से देखें अपना नाम, जानिए नाम हटाने-जोड़ने की पूरी प्रक्रिया

बिहार की नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार की मसौदा मतदाता सूची शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी। यह सूची आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर उपलब्ध होगी।

राज्य के सभी 38 ज़िलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) द्वारा सूची की भौतिक व डिजिटल प्रतियाँ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जाएँगी।

कैसे देखें अपना नाम मतदाता सूची में?

  1. वेबसाइट पर जाएँ:
    https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04
  2. राज्य चुनें: Bihar (State Code: S04)
  3. विधानसभा क्षेत्र (AC) चुनें और अपनी सूची डाउनलोड करें।
  4. PDF में अपना नाम, पिता का नाम और उम्र देखें।

📌 यदि आपका नाम नहीं है, या कोई त्रुटि है, तो 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के बीच आप सुधार/नाम जोड़ने/हटाने का आवेदन दे सकते हैं।

क्या है SIR विवाद?

हाल ही में मतदाता सूची को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब “SIR के आदेशों” के पैरा 7(4) (पृष्ठ 3) का उल्लेख हुआ, जिसमें मतदाता सूची की पारदर्शिता और वितरण प्रक्रिया को लेकर  विपक्षी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी। आरोप लगे कि कुछ राजनीतिक दलों को समय पर सूची नहीं दी गई, जिससे वे संशोधन प्रक्रिया में देरी से जुड़ पाए।

हालाँकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी मान्यता प्राप्त दलों को सूची समय पर और समान रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। किसी को भी वंचित नहीं किया गया है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रीय दलों ने राज्य निर्वाचन कार्यालय (SIR) के विरुद्ध चुनाव आयोग को शिकायत सौंपी है। इसे लेकर संसद में भारी गतिरोध जारी है । विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में एसआईआर को लेकर जबरदस्त विरोध किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now