बिहार में सप्ताह में एक दिन पों-पों से मिला छुटकारा, हर रविवार हार्न-फ्री डे घोषित

बिहार में सप्ताह में एक दिन पों-पों से मिला छुटकारा, हर रविवार हार्न-फ्री डे घोषित

पटनाः बिहार के शहरी क्षेत्रों में अब सप्ताह में एक दिन लोगों को गाड़ियो के पों-पों से छुटकारा मिलेगा। राज्य के सभी शहरों में हर रविवार को हॉर्न फ्री डे घोषित किया गया है। इसके तहत वाहन चालक अनावश्यक गाड़ियों के हॉर्न बजाकर बेमतलब का ध्वनि प्रदूषण नहीं फैलाएंगे। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने और शहर के लोगों को शांत वातावरण मुहैया कराने की दिशा में परिवहन विभाग ने यह पहल की है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज
परिवहन विभाग ने गुरुवार को घोषणा की है कि अब से प्रत्येक रविवार को राज्य में हॉर्न फ्री दिन के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की गई कि वे रविवार को अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नो हॉर्न डे का शिद्दत से पालन कराने के लिए कहा गया है। आम लोगों से इसका पालन करने की अपील की गई है।

शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार का कहना है कि बेवजह हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण फैलता है। इससे लोगों को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता है। शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण अधिक है। इससे लोगों को मानसिक तनाव, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से जूझना पड़ता है। शहरों के लोगों में ये दिक्कतें ज्यादा हैं। इसलिए बिहार के शहरी आबादी को शांति का अनुभव कराने के लिए हर संडे को हॉर्न फ्री डे घोषित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now