By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद

Bihar Chunav LIVE: बिहार में 121 सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी-तेजप्रताप,सम्राट चौधरी, अनंत सिंह और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला होगा ईवीएम में बंद

livedainik
November 6, 2025 7:55 AM
By livedainik
3 months ago
Share
bihar-eletion-voting
SHARE

Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates : बिहार में पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर सुबह सात बजे से शुरु हो गई। 18 जिलों के 121 सीटों पर हो रहे चुनाव में कई दिग्गज मैदान में है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, बाहुबली अनंत सिंह, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल, गायिका मैथिली ठाकुर, ओसामा शहाबुद्दीन के राजनीतिक भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा।

बिहार में गुरुवार को लोकतंत्र का सबसे बड़ा जश्न मनाया जा रहा है। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर और शाम 6 बजे तक चलेगी। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए घरों से निकल रहे हैं। पटना समेत राज्यभर में कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 122 महिला उम्मीदवार समेत कुल 1,314 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल

- Advertisement -
LD-advertisement

वोटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आयोग की ओर से संवेदनशील माने गए बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर रखी जा रही है। मुंगेर, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर और जमालपुर जैसे इलाकों में शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। मतदाता ईपिक कार्ड के अलावा 12 और वैध पहचान पत्रों से वोट डाल सकते हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

7:20 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: बड़हिया में गिरिराज सिंह ने डाला पहला वोट, सुबह 7 बजे ही पहुंचे मतदान केंद्र
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: लखीसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़हिया के मध्य विद्यालय बड़हिया नंबर-2 स्थित मतदान केंद्र संख्या 43 के पूर्वी भाग पर पहुंचकर अपना मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और गिरिराज सिंह समय से पहले ही केंद्र पर पहुंचकर लाइन में खड़े होकर वोट डालने वाले पहले मतदाता बने। उनके मतदान के साथ ही केंद्र पर वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

7:00 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, बिहार में लोकतंत्र का जश्न
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। 18 जिलों की 121 सीटों पर सख्त सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। राज्यभर में 45,341 बूथों पर 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं भी शामिल हैं। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह साफ दिख रहा है और लोग सुबह से ही घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

6:48 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: पहले मतदान, फिर जलपान; पहले चरण की वोटिंग पर PM मोदी की अपील
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है और सभी मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। उन्होंने विशेष तौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को बधाई देते हुए संदेश दिया, “पहले मतदान, फिर जलपान।” पीएम मोदी की इस अपील के बाद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हलचल तेज होती दिख रही है।

6:11 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: वोटिंग के लिए 12 पहचान पत्र मान्य, EPIC न होने पर भी कर सकेंगे मतदान
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: यदि किसी मतदाता के पास वोटर ID कार्ड (EPIC) नहीं है तो चिंता की बात नहीं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेजों को मान्यता दी है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आयुष्मान कार्ड, पेंशन दस्तावेज, NPR स्मार्ट कार्ड और सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर योग्य मतदाता बिना किसी बाधा के वोट डाल सके।

5:56 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: मतदाता निजी वाहन से जा सकेंगे मतदान केंद्र तक, 100 मीटर पर पर्ची वितरण की अनुमति
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: चुनाव आयोग ने मतदाताओं को राहत देते हुए मतदान केंद्रों तक निजी वाहन से जाने की अनुमति दी है। निजी वाहनों के परिचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राजनीतिक दल बूथ के बाहर 100 मीटर की दूरी पर पर्ची वितरण शिविर लगा सकेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र भवन में एक मतदाता सहायता कक्ष बनाया गया है, ताकि लोगों को नाम और बूथ की जानकारी आसानी से मिल सके।

5:47 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 45,341 बूथों पर मतदान हो रहा है, जिनमें 45,324 सामान्य और 13 सहायक बूथ हैं। आयोग ने हर मतदान केंद्र पर मतदाता हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है, जहां बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे।

5:33 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: संवेदनशील बूथों पर सख्त निगरानी, पांच सीटों पर शाम 5 बजे तक ही मतदान
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती है। सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा के 56 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा। आयोग ने इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और वेबकास्टिंग के जरिए हर बूथ पर लाइव निगरानी की जा रही है। आयोग के कंट्रोल रूम से मतदान की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

5:14 AM – Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: बिहार में आज लोकतंत्र का महापर्व, 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting LIVE updates: बिहार में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है। सख्त सुरक्षा इंतजEमों के बीच राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पटना की 14 सीटों समेत सभी इलाकों में मतदाता ‘पहले वोट, फिर काम’ के संदेश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस चरण के साथ 1314 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद हो जाएगा, जिनमें 122 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

भारी फसलों का आकलन जारी…जल्द ही किसानों तक पहुंचेगी , कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का भरोसा, रबी की बुआई पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Screenshot 2025 11 05 at 12.20.06 AM छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल
Next Article गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार, दो महिला पुलिसकर्मी से था संबंध गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव रंगरेलियां मनाते गिरफ्तार, दो महिला पुलिसकर्मी से था संबंध
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच
  • सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”
  • सहरसा मेयर बैन प्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप, हर महीने 50 लाख के गबन को लेकर होगी FIR
  • पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक
  • अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पायलट ने बंद किया था फ्यूल स्विच, जानबूझकर किया था हादसा!
  • रांची में थार ने 6 लोगों को कुचला, एक की मौत, 5 घायल, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
  • कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा अरेस्ट
  • रात में खाना नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, रांची पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

You Might Also Like

रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच

रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच

31 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”

सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”

2 hours ago
698d67796c20d saharsa mayor 123859158 16x9 1

सहरसा मेयर बैन प्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप, हर महीने 50 लाख के गबन को लेकर होगी FIR

3 hours ago
पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक

पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक

3 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?