बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मधेपुरा में घूसखोर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2025

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, मधेपुरा में घूसखोर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने मंगलवार को मधेपुरा से घुसखोर थाना प्रभारी को अरेस्ट किया। पटना से आई निगरानी की टीम ने मठाही थाना प्रभारी मितेंद्र कुमार मंडल को 20 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा

निगरानी डीएसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवादी विनोद कुमार मंडल द्वारा एक केस में मदद करने के नाम पर थानाध्यक्ष के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया था। जिसके आधार पर मंगलवार को थानाध्यक्ष को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। मामले में कार्रवाई कि जा रही है।

नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ा, भीड़ ने राष्ट्रपति-गृह मंत्री-विदेश मंत्री के घर को फूंका, अब तक 5 मंत्रियों का इस्तीफा

See also  झारखंड में दो चरणों में हो सकते हैं विधानसभा Election, अक्टूबर तक आएंगे नतीजे

गिरफ्तारी के बाद टीम उसे पूछताछ के लिए सहरसा ले गई है। वहां सर्किट हाउस में मामले का खुलासा किया। निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया। सत्यापन के बाद धावा दल गठित कर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर जांच की गई और सत्यापन के बाद जाल बिछाकर थाना इंचार्ज को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now