तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! दौड़ कर आया युवक और पैरों में लेट गया

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! दौड़ कर आया युवक और पैरों में लेट गया

डेस्कः बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक की घटना सामने आई है। शनिवार को तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जिले में मौजूद थे। यहां कांटी विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव की जनसभा थी। तेजस्वी यादव ने कांटी प्रखंड कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद राजद नेता ने जनसभा को संबोधित भी किया। इसके बाद जब तेजस्वी यादव वहां से जाने लगे तब उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।

सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेगा.., महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष
दरअसल जनसभा खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव अपने हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाले थे। इसी दौरान जब वो हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे तब ही एक शख्स दौड़ कर आया और उनके पैरों के पास लेट गया। बड़ी हैरानी की बात है कि उस वक्त तेजस्वी यादव वहां अकेले खड़े थे। युवक के अचानक दौड़ कर आने और उनके पैरों में लेट जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

केंद्रीय मंत्री के सामने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब चले लात-घूसे, मंत्री सुमित सिंह और पूर्व MLC संजय प्रसाद के समर्थकों में भिड़त
अचानक युवक जब तेजस्वी यादव के बेहद करीब आकर उनके पैरों में लेट गया तब तेजस्वी यादव भी चौक गए। हालांकि, इसके बाद कुछ ही दूरी पर खड़े कुछ सुरक्षाकर्मियों की नजर इसपर पड़ी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए वहां पहुंचे और तेजस्वी यादव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। तेजस्वी यादव पूर्णिया के लिए रवाना होने से पहले हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे। तब ही उनकी सुरक्षा में चूक का यह मामला सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी के पैरों में लेटने वाले युवक की पहचान सारीफुल इस्लाम के रूप में हुई है। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सारीफुल इस्लाम को पकड़ लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now