रांचीः 10 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। इस बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को भाग लेना है। बैठक को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्थ्या बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर ट्रैफिक रूट में भी बड़े बदलाव किये गए है।
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के सिविल सर्जन बदले गए
रांची के रेडिसन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी। इस बैठक को लेकर राजधानी रांची के कई महत्वपूर्ण रूटों पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा, वहीं कई रूटों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बदलाव के मद्देनजर 10 जुलाई की सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक के बीच ऑटो का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक रांची शहर में बड़े मालवाहक वाहनों की नौ एंट्री रहेगी। वहीं बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

झारखंड में हथिनी के प्रसव के लिए दो घंटे तक रूकी रही ट्रेन, देखिये VIDEO ग्रामीणों ने कैसे कराई डिलिवरी
ट्रैफिक व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव
10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिरसा चौक से सुजाता चौक तक ऑटो का प्रदेश और परिचालन बंद रहेगा।
10 जुलाई को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेग।
10 जुलाई को सुबह 8 बजे से दिन के 11 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का भी शहर में प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
10 जुलाई को बिग बाजार चौक से कडरू ब्रिज के नीचे चौक तक (कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों को छोड़कर। सभी प्रकार के वाहनों का प्रदेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।



