Big Breaking: 26 शहरों में पाकिस्तानी ड्रोन से अटैक की कोशिश नाकाम, फिरोजपुर में कई लोग घायल; उत्तर भारत के 32 एयरपोर्ट 14 तक बंद

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने भारत पर 9-10 तारीख की रात कई शहरों पर ड्रोन से अटैक की कोशिश की है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कुल 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन नजर आए जिनमें से कई हथियारों से लैस थे । पाकिस्तान ने बारामुला से बाड़मेर तक ड्रोन से हमला किया है । शाम से रात तक दूसरी बार ये हमला किया गया । 

26 शहरों पर पाकिस्तान का ड्रोन अटैक

रक्षा मंत्रालय ने बताया है किअंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं, जिनमें से कई सशस्त्र (armed drones) होने की आशंका है। इन ड्रोन की मौजूदगी बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कच्छ के कुवरबेट और लखी नाला तक फैली हुई है।

फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसमें एक स्थानीय परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा बलों द्वारा सैनिटाइज कर लिया गया है।

भारतीय सशस्त्र बल पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सभी हवाई खतरों को ट्रैक कर आधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम से जवाब दिया जा रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

लोगों को घरों में रहने की सलाह

सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें, घरों में रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अभी घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता और सावधानी अत्यंत जरूरी है।

32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों पर 9 मई से 14 मई 2025 तक नागरिक उड़ान सेवाएं परिचालन संबंधी कारणों से निलंबित रहेंगी इसके अतिरिक्त, दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इनफॉर्मेशन रीजन (FIR) में एयर रूट्स 15 मई सुबह 5:29 बजे IST तक बंद रहेंगे

airport 1 airport

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now