Big Breaking : गया-कोडरमा के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश, रेलवे लाइन पर मिला केन बम, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनें रोकी गई

Big Breaking : गया-कोडरमा के बीच रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश, रेलवे लाइन पर मिला केन बम, अप-डाउन लाइन पर ट्रेनें रोकी गई

कोडरमा: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कोडरमा से आ रही है, जहां रेल ट्रैक उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। गया और कोडरमा के बीच रेल ट्रैक पर केन बम को बरामद किया गया है। यहां बम होने की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान मौके पर रवाना हो गये थे। अप और डाउन दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।

Lohardaga में पुलिस पिकेट में रखे वाहनों में लगी आग, कई गाड़ियों जलकर खाक
हावड़ा-नई दिल्ली कोड लाइन पर गया और कोडरमा जक्शन के बीच नाथगंज और बसकटवा हॉल्ट के पास बम की सूचना मिली थी, इसके बार आरपीएफ के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर रवाना हो गये थे। अप और डाउन दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। कई ट्रेने अलग अलग स्टेशनों पर रूकी हुई है। रेल ट्रैक पर बम मिलने से सनसनी फैल गई है। बम मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि बम के सहारे रेल को निशाना बनाया जाना था लेकिन समय रहते इसकी सूचना मिल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now