पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने राज्य खाद्य निगम में पदस्थापित लेखपाल राजेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की।
लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
राजेश कुमार वर्तमान में मोतिहारी में तैनात है और ईओयू ने आय से 201.94 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके छह ठिकानों पर छापेमारी की है। राजेश कुमार के खिलाफ जांच में पाया गया कि उन्होंने अपने ज्ञात वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। EOU की टीम ने कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की।
बिहार में नाबालिग की हत्या के बाद तनाव, प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला
छापेमारी की यह कार्रवाई पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में स्थित कुल छह ठिकानों पर की जा रही है। इन ठिकानों में उनके आवास, पैतृक घर, रिश्तेदारों के ठिकाने और कुछ अन्य संदिग्ध संपत्तियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं।
तीन बच्चों को लेकर भतीजा के साथ फरार हुई चाची, शादी की तस्वीर डालने के बाद मचा हड़कंप
EOU के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि राजेश कुमार ने नकद लेन-देन, अचल संपत्ति में निवेश और कई फर्जी खातों के माध्यम से काले धन को वैध बनाने की कोशिश की है। इसके अलावा उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्तियां पाई गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।




