भूमिहार समाज के द्वारा तीज महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में बढ़ाई शोभा

रांचीः शनिवार को भूमिहार समाज के द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह भव्य आयोजन मंगलम, चेशायर होम रोड, बरियातू, रांची में हुआ, जिसमें समाज की सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सम्मिलित होकर इस पावन पर्व की शोभा बनीं।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 19.16.09 3ddae032

रांची में जगन्नाथपुर मंदिर जाने वाली सड़क पर दरार, खतरे को देखते हुए रास्ता किया गया बंद
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर झूले, लोकगीतों की गूंज और उल्लासपूर्ण वातावरण ने पर्व की छटा को और भी रंगीन बना दिया।
संस्थापिका सुषमा सिंह ने तीज पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और परंपराओं के संरक्षण की भावना को और प्रबल बनाते हैं।” कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज की अनेक महिलाओं और युवतियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सामूहिक मंगलकामनाओं और परंपरागत रस्मों के साथ यह भव्य महोत्सव संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now