भाई ने सगे भाई की कुल्हारी से काटकर की हत्या, एक बोरा धान को लेकर हुआ था विवाद

hatya

सिमडेगा : सदर थानाक्षेत्र के सेवई चीरोटोली गांव में एक बोरा धान के विवाद में भाई ने भाई की कुल्हारी से काटकर की हत्या। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शराब के नशे में इलियास टोप्पों का अपने सगे भाई अरविंद टोप्पो से एक बोरी धान बेचने को लेकर विवाद हुआ। अरविंद ने झगड़े के दौरान ही कुल्हारी से इलियास पर वार किया। हमला इतना तेज था कि इलियास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now