बेगूसराय के HDFC बैंक में सुबह सुबह हुई 20 लाख रूपये की लूट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2024

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक में हथियार के बल पर 20 लाख रूपये की लूट हुई है। सुबह करीब 11 बजे पांच अपराधी बैंक में घुसे और हथियार के बल पर करीब 20 लाख रूपये लूट लिये।
जिले के एसपी मनीष के नेतृत्व में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची और मौके पर मौजूद बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ले रहे है। एसपी ने बताया कि करीब 20 लाख की लूट 5 अपराधियों ने की है, बैंक मैनेजर से इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस बैंक और उसके आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

See also  बिहार के किशनगंज में हलवा खाने के बाद बीमार पड़ी 16 छात्राएं, आवासीय विद्यालय में मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now