- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड

गयाजी में BDO 50 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार,3.5 लाख की रखी थी डिमांड

डेस्कः गयाजी में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार 50,000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार हो गए हैं। उन्हें निगरानी ने रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई सुचिता रंजनी की शिकायत पर की गई है। राकेश कुमार पर लेबर मद में ₹3.5 लाख के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। यह इस वर्ष निगरानी की 16वीं प्राथमिकी है, जिसमें 11 गिरफ्तारियां और ₹7.15 लाख की बरामदगी हुई है।

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
BDO ने प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी से रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर गयाजी प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार को सदर प्रमुख के चैंबर से 50 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि शिकायतकर्ता से लेबर मद में 3.5 लाख की राशि भुगतान में 50 हजार रू रिश्वत की मांग की गई थी।

बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद निगरानी ब्यूरो की टीम पूछताछ में जुटी है। बताया जाता है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिल पास करने के एवज में घूस की मांग की थी। जिसके बाद प्रखंड प्रमुख ने शिकायत की।निगरानी के उपाधीक्षक सतेंद्र राम के नेतृत्व में गठित धावा दल ने बीडीओ को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now