धनबाद में BCCL का जर्जर आवास गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

धनबाद में BCCL का जर्जर आवास गिरा, मलबे में दबने से दो बच्चों समेत तीन की मौत

धनबादः झरिया के लोदना क्षेत्र नंबर-8 में बुधवार की शाम बीसीसीएल का खाली जर्जर क्वार्टर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं, जो इलाजरत हैं। मृतकों में लोदना मोड़ निवासी कृष्ण शर्मा (किशन मिस्त्री) के बेटे गोपाल शर्मा और रवींद्र शर्मा की छह वर्षीया बेटी सुषमा कुमारी शामिल है। दोनों रिश्ते में मामा और भांजी हैं। वहीं एक अन्य मृतक दस वर्षीय चिराग कुमार है। चिराग बीसीसीएल कर्मी करमू दुसाद का पुत्र है।

कुख्यात JJMP उग्रवादी कलेश्वर खेरवार गिरफ्तार ,लोहरदगा में पुलिस-SSB की बड़ी कामयाबी
इससे पूर्व, हादसे के बाद तीनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। घायलों में याकिब अंसारी, आर्यन कुमार, सचिन, छोटू, माइकल शामिल हैं। घटनास्थल से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। हालांकि घायलों के परिजनों का कहना है कि बारिश से बचने के दौरान घटना घटी। जिस क्वार्टर के गिरने से घटना हुई उसे खाली करा लिया गया है। लोगों ने बताया कि वहां से ईंट उखाड़ कर ले जा रहे थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश के बचने के लिए क्वार्टर में चले गए। अचानक क्वार्टर गिर गया।

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी तबाही मचाने का था मकसद, पकड़े गए आतंकियों ने क्या बताया?
बता दें कि झरिया कोयला क्षेत्र में भूमिगत आग और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। पुराने क्वार्टरों को खाली कराकर गिराने का निर्देश है। घटना में चार से पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now