BCCI और JCA की टीम पहुंची लोहरदगा, क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण, अब बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार

लोहरदगाः लोहरदगा में बोर्ड मैच मिलने की संभावना ढूंढने बीसीसीआई एवं जेसीए क्रिकेट की टीम लोहरदगा के बलदेव साहू कालेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम आई। यहां पर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और ड्रेसिंग रूम, दोनों पवेलियन सेंटर, विकेट तथा प्रैक्टिस विकेट का निरीक्षण करने के साथ-साथ साइट स्क्रिन जहां पर लगा है उसे भी देखा। उन्होंने लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी को चार सेंटर विकेट बढाने तथा और चार प्रैक्टिस पिच बनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कुछ और दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। उम्मीद है इस वर्ष बीसीसीआई का बोर्ड मैच मिल जाएगा। उन्होंने स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर की काफी सराहना की।

1 13 scaled

लोहरदगा उपायुक्त के नाम पर फर्जीवाड़ा, साइबर अपराधियों ने फर्जी ई-मेल आईडी बनाया

इस अवसर पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम में शामिल पदाधिकारियों को गुलदस्ता और टी-शर्ट भेंट किया। मैदान के निरीक्षण के बाद शहर के विभिन्न होटलों का मुआयना किया और सारी जानकारियां ली।खिलाड़ियों के ठहरने की और उनके खाने पीने की व्यवस्था तथा जीम को उन्होंने गौर पूर्वक देखकर संतुष्ट जाहिर की। बीसीसीआई की टीम की ओर से अमित कुमार साथ में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व रणजी खिलाड़ी और पूर्व सचिव राजेश वर्मा तथा राजीव रंजन साथ में आए थे। इस अवसर पर लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक राय, कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेयाज मल्लिक, सतीश वर्मा, प्रवीण प्रसाद, मुकेश दुबे, आशीष कुमार, अमित कुमार, जयजीत चौबे आदि उपस्थित थे।

2 14 scaled

झारखंड हाई कोर्ट ने बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को दी राहत, हटाए गए आदेश को किया रद्द

इस अवसर पर जिला सचिव आलोक राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लोहरदगा में क्रिकेट स्टेडियम का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है दो-दो बिल्डिंग बन कर तैयार है पवेलियन एवं फील्ड की स्थित बहुत बेहतर है। टर्फ विकेट भी तेज बॉलर, स्पिन बॉलर और बैट्समैन के लिए बहुत अच्छा है। लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में क्रिकेट में नई गाथा इतिहास रचने जा रही है। ऐसी सुविधा रांची और जमशेदपुर, धनबाद के अलावा और किसी दूसरे शहर में नहीं है और जो कमियां है उसे धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में पूर्ण कर लिया जाएगा। फ्लड लाइट भी जल्द मैदान में लगने से रात्रि में भी मैच कराया जा सकेगा। उम्मीद है लोहरदगा क्रिकेट में खिलाड़ियों को अच्छा दिन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि लोहरदगा जैसे छोटे जिले में आशीष कुमार और अजातशत्रु रणजी खिलाडी बने है और जतिन पांडेय भी भविष्य का सितारा बनेगा।

3 10 scaled4 7 scaled5 7 scaled6 8 scaled10 scaled12 2 scaled13 2 scaled16 scaled15 1 scaled18 scaled19

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now