बमबाजी से दहला पाकुड़, दो पक्षों के बीच हुए विवाद में खूब हुई बमबाजी, दो शख्स घायल

पाकुड़ : मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को जमकर बमबाजी हुई है। बमबाजी मामले में दो युवक घायल हो गए है। मौके से पुलिस दो जिंदा सुतली बम भी बरामद किया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामतल्ला गांव की है। हमले में दो लोग घायल हुए है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से लगभग 15 से 20 बम को फोड़ा गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ प्रदीप उरांव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद एक गुट के लोगों ने गाली गलौच शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा इतना बढ़ा कि ताबड़तोड़ बम फोड़ गया। इस मामले को लेकर आकलिमा बीबी नाम की महिला ने थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है।

pakur bambaji

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now