बलूचिस्तान ने फहरा दिया अपना झंडा, गा रहे हैं अपना राष्ट्रगान ! पाकिस्तान के हो गए टुकड़े..?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

baluchistan

डेस्कः क्या पाकिस्तान से अलग हो गया है बलूचिस्तान ? क्या बलूच लोगों ने पाकिस्तान से अपना नाता तोड़ दिया है । ये सवाल इस लिए उठ रहा है क्योंकि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लोगों ने अपने घरों में पाकिस्तानी झंडा हठाकर बलूचिस्तान का झंडा फहराना शुरु कर दिया है । सोशल मीडिया पर बलूच लोगों के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह अलग-अलग जगहों पर बलूचिस्तान का झंडा फहराया जा रहा है।  इतना ही नहीं बलूच अपना राष्ट्रगान भी गा रहे हैं ।

अलग मुल्क बनेगा बलूचिस्तान?

बलूचिस्तान में जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह हो रहा है उससे माना जा रहा है कि जल्द ही बलूचिस्तान अलग मुल्क बन सकता है। बलूच अपने झंडे और राष्ट्रगान को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं । अपनी अलग पहचान के लिए उन्होंने लाल, हरे और नीले रंग का झंडा तैयार किया है। इस झंडे को लोग अलग-अलग जगहों पर फहराते हुए नजर आ रहे हैं।

See also  तांत्रिक की बातों में आकर महिला ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पिता की मौत में काले जादू का शक

लोकप्रिय हो रहा है बलूचिस्तान का राष्ट्रगान

बलोच लोगों ने अपना जो राष्ट्रगान बनाया है वो बेहद ही लोकप्रिय हो रहा है । पूरी दुनिया में अलग-अलग ऑनलाइन म्यूजिक वेबसाइट पर इसे सुना जा सकता है। हम आपको बलोच राष्ट्रगान का हिन्दी अर्थ यहां पर दे रहे हैं जिससे उनके राष्ट्रगान को समझा जा सका

बलूचिस्तान का राष्टगान

मारे डर से धरती कांपती है, हमारे साहस से किले हिलते हैं।
हम पहाड़ों के मजार हैं, हम शेरों जैसे बहादुर हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हम पिसानी हैं, हम मासानी हैं,
हम ब्रातानी हैं, हम गहारानी हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हमने भूख और अन्याय को झेला है,
हमने सर्दी और बदनामी को सहा है।
हमने जलते हुए घर देखे हैं,
हमने उजड़े हुए गाँव देखे हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हमने शेरों की तरह लड़ाई लड़ी है,
हमने ज़हरीले साँपों को भी मात दी है।
हम शहीदों की कौम हैं,
हम गर्व से उन्हें याद करते हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

See also  चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, BJP के कोल्हान बंद के दौरान सड़कों पर सन्नाटा

हमने कभी अत्याचार के आगे सिर नहीं झुकाया,
हमारी क़ौम का कोई भी सदस्य कभी कायर नहीं हुआ।
हमारी माताएं भी मजबूत और नाजुक नहीं रहीं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हम यतीमों, लाचारों और गरीबों के साथ हैं,
हम ज़ुल्म की बेड़ियों को तोड़ना जानते हैं।
हम अन्याय को बर्दाश्त नहीं करते।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हम हजारों रणबाँकों की संतान हैं,
हम अपने बच्चों से बलिदान का वादा करते हैं।
हम तीरों की तरह सटीक वार करते हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

हमारा चमकता हुआ नाम है – बलोचिस्तान।
हम शहीदों की दरगाह हैं,
हम उनका सम्मान करते हैं और उन्हें याद करते हैं।
हम हैं बलोच, हम ही बलोच हैं।

सुनिए बलूचिस्तान का राष्ट्रगान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now