बड़ी खबर : चंपाई कैबिनेट विस्तार के लिए राजभवन से गया फोन, JMM के एक पूर्व मंत्री का पत्ता साफ, कांग्रेस से जानिये कौन बनेगा मंत्री

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल विस्तार से आ रही है, जहां नये मंत्रियों का शाम 4 बजे शपथग्रहण होना है। राजभवन से नये मंत्रियों को शपथग्रहण करने के लिए फोन आ गया है। जेएमएम से दो तीन नये चेहरे कैबिनेट में शामिल होंगे और  एक पूर्व मंत्री का पत्ता साफ हो गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन पहली बार मंत्री बनने जा रहे है। जेएमएम कोटे से दीपक बरूवा और बैजनाथ राम पहली बार मंत्री बन रहे है। मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी फिर से मंत्री बनेंगी। हेमंत सरकार में मंत्री जोबा मांझी और चंपाई कैबिनेट मंत्री नहीं बनेंगी।
कांग्रेस पार्टी की ओर से बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख एक बार फिर से मंत्री बन रहे है। कांग्रेस ने अपने पुराने मंत्रियों पर ही एक बार फिर से भरोसा जताया है। मंत्री पद की उम्मीद लगाये बैठे कई विधायको को मासूसी हाथ लगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now