रांचीः 100 करोड़ से अधिक के झारखंड शराब घोटाला मामले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है। मरांडी ने शराब घोटाले के आरोपी को जमानत मिलने पर आपत्ति जताते हुए इस मामले की जांच में एसीबी द्वारा ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उन्होने मुख्यमंत्री से शराब घोटाला की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
सेक्स चैट स्कैंडल वाले टीचर का मिला 73 पेज का अश्लील चैट और पत्र, शादी के बाद भी नहीं रूकी गंदी हरकत, अब मांग रहा है माफी
इससे पहले मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शराब घोटाले को लेकर पोस्ट करते हुए लिखा था कि माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM महोदय। शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास था, ये आशंका धीरे-धीरे सही साबित हो रही है।शराब नीति की खामियों और संभावित घोटालों के प्रति सचेत करने के लिए आपको पहले भी कई पत्र प्रेषित की गई थी। आपने कोई कारवाई नहीं की। इससे स्पष्ट है कि घोटाला हुआ नहीं बल्कि साजिशन करवाया गया।पहले प्रेषित पत्र और आग्रहों को अपने अनसुना कर दिया। मैं जानता हूं कि आप मेरे आग्रह को फिर से अनसुना कर देंगे बावजूद इसके मैं पुनः सूचित कर रहा हु कि कुछ बड़े अधिकारियों ने बड़ा डील कर जानबूझ कर चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं किया। उन्हें मालूम था कि चार्जशीट दायर नहीं होने पर जमानत मिल जायेगी।मिल रही जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सिंडिकेट से जुड़े बड़े माफियाओं को जेल से बाहर निकालने के लिए पूरा खेल किया गया। ये डील भी बहुत बड़ा है। कहीं बाद में आपको इस बड़े डील की जांच न करानी पड़ जाए।






