बाबूलाल मरांडी ने गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाकर दी सरकार और प्रशासन को मुकदमा करने की चुनौती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2024

बाबूलाल मरांडी ने गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाकर दी सरकार और प्रशासन को मुकदमा करने की चुनौती

रांची : दिल्ली में हुए बीजेपी की मीटिंग से लौटकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सीधे हटिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होने एयरपोर्ट रोड़ स्थित खोखमा टोली में महिलाओं को गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाया। महिलाओं को फॉर्म भरवाने के दौरान उन्होने महिलाओं को बताया कि चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार आएगी तो हर महीने की 11 तारीख को महिलाओं के खाते में 2100 रुपये भेज दिये जाएंगे जिससे महिलाएं सशक्त बनेंगी।

रांची में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कहां है वन वे और किस सड़क पर जाना है मना, कहां करनी है पार्किंग
इससे पहले सोमवार को बीजेपी के गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरने को लेकर रजिस्ट्रेशन की खबरें आने पर जेएमएम ने चुनाव आयोग को संज्ञान कराते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि अगर महिलाओं को गोगो दीदी योजना के नाम पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है तो उसपर कार्रवाई करें और मुकदमा दर्ज करें। इसके बाद बीजेपी की ओर से बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी समेत कई नेताओं ने इसपर निशाना साधा था। बाबूलाल मरांडी ने तो इसके बाद चुनौती देते हुए कहा था कि मै गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाउंगा, सरकार मुकदमा दर्ज करवाये।

See also  हेमंता बिस्व सरमा ने पाकुड़ में आदिवासी महिलाओं से की मुलाकात , पुलिस पिटाई में घायल छात्रों से भी मिले असम के मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now