झारखंड में विश्वस्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-इस परियोजना की रोशनी देशभर में फैलेगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2024

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के इटकी में विश्वस्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों को आभार जताया।

ajim prenji
इस परियोजना का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड को हमेशा से खनिज संपदा और खनन के लिए जाना जाता है। वर्षों से उसी को लेकर नीति निर्धारण होता रहा है। मगर हमने राज्य को आगे ले जाने के लिए यहां की सामाजिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्रों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

hemant 7
कोरोना काल में हमने हमें पूर्व में विरासत में मिली लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखा। उस व्यवस्था के बावजूद हमने लोगों की दिन-रात सेवा की। मुझे विश्वास है आने वाले समय में लगभग 5 हजार करोड़ की इस विश्वस्तरीय परियोजना के अंतर्गत अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, समाजिक क्षेत्र को लेकर शिक्षा और स्कूल जैसे निर्माण से झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। इस विश्वस्तरीय परियोजना की रोशनी देश के कोने-कोने में फैलेगी। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

See also  झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now