Hazaribagh News: उम्र कैद की सजा काट रहा कैद सुरक्षा कर्मी की हत्या कर फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2024

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी सुरक्षाकर्मी हवलदार की हत्या कर फरार हो गया। शाहिद अंसारी को तबीयत खराब होने के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने सुरक्षा में तेनात हवलदार चौहान हेंब्रम की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद हजारीबाग के एसपी अरविंदक कुमार सिंह, एसडीओ समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं जांच में फॉरेंसिंक टीम की भी मदद ली जा रही है। फरार कैदी को गिरफ्तार करने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

See also  JSSC CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ,झारखंड हाईकोर्ट ने रोक हटाई, SIT जांच जारी रहेगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now