Lohardaga में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की कोशिश, कर्मचारियों के विरोध पर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2026

Lohardaga में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूट की कोशिश, कर्मचारियों के विरोध पर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

लोहरदगा: शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच गुरुवार को पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर लूटपाट का प्रयास किया गया। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता और विरोध के कारण बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है। जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कैश काउंटर को निशाना बनाकर नकदी लूटने की कोशिश की। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, जिसके बाद बदमाश बिना लूटपाट किए वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस वारदात के तार शहर के अपर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट के असफल प्रयास और पतराटोली में हुई युवक की हत्या की घटना से भी जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक ही दिन में शहर में लगातार हुई आपराधिक घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

See also  बीजेपी विधायक शशि भूषण मेहता फिर विवादों में, ड्राइवर, उसकी पत्नी और मां-बाप ने लगाया मारपीट का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now