रांची में युवक के अपहरण की कोशिश, अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

रांची में युवक के अपहरण की कोशिश, अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

रांचीः राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में शनिवार देर रात अपराधियों ने एक युवक के अपहरण की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने युवक के परिजनों से मारपीट भी की। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की।

रांची के मांडर में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, कीचड़ भरी सड़क पर की धान रोपनी
इस मामले में पीड़ित सन्नी कुमार की पत्नी ने सुखदेवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन में फायरिंग करने वाले अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी गई है।सन्नी की पत्नी के अनुसार मारपीट ,अपहरण का प्रयास और गोलीबारी करने वालों में अजय यादव उर्फ लालू यादव और संजय यादव शामिल थे।

रांची में बीच सड़क ठाठ से कुर्सी लगाकर बनाया रील, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, थाने के अंदर गिरगिराने लगा, देखिये VIDEO
जिस समय अपराधी सन्नी कुमार और उनके परिवारवालों के साथ मारपीट कर रहे थे उसी दौरान मोहल्ले वालों ने मारपीट और फायरिंग का वीडियो बना लिया था। थाने में शिकायत के साथ मारपीट और फायरिंग का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।वहीं मामले को लेकर रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी अपराधी इस घटना में शामिल हैं उनकी तलाश भी की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now