एशिया कप : भारत ने फिर पाकिस्तान का दी मात, 6 विकेट से जीता मैच…अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी

india and pakistan aisa cup

दुबई: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर दबदबा कायम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

अभिषेक शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तूफ़ानी शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए 39 गेंदों पर 74 रन बनाए। शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। भारत का स्कोर 105/0 से अचानक 123/3 हो गया, लेकिन अंत में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। भारत ने लक्ष्य 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

team india aisa cup

पाकिस्तान ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 171/5 रन बनाए। साहिबज़ादा फ़रहान ने 58 रन की पारी खेली और टीम के टॉप स्कोरर रहे। भारतीय गेंदबाज़ों ने बीच के ओवरों में वापसी की और लगातार विकेट झटके। पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने तेज़ शुरुआत की थी, लेकिन मध्य ओवरों में विकेट गंवाने से वे बड़े स्कोर तक नहीं पहुँच सके।

abhishekh sharma

सूर्यकुमार यादव ने हाथ नहीं मिलाया

टॉस के समय एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ मिलाने से इंकार किया।इससे पहले ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भी दोनों टीमों के बीच यही तनातनी देखने को मिली थी। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पूरे मामले पर चेतावनी दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now