Arvind Kejariwal जेल में भीषण गर्मी से परेशान, छोटे कमरें में पंखे के सहारे कर रहे है गर्मी का सामना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2024

Arvind Kejariwal जेल में भीषण गर्मी से परेशान, छोटे कमरें में पंखे के सहारे कर रहे है गर्मी का सामना

दिल्ली: शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में है। चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों के मिले पेरौल के बाद उन्होने रविवार को जेल में सरेंडर किया। जेल में उन्हे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Hemant Soren के खिलाफ ED का कंप्लेन केस MP-MLA कोर्ट में हुआ ट्रांसफर
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटाफॉम एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को एक छोटे से कमरें में रखा गया है जहां कूलर तक नहीं है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि जेल में तीन बार अलग-अलग मशीनों से अरविंद केजरीवाल का वजन मापा गया, एक से 61 किलो, दूसरे से 64 किलो और तीसरे से 66.5 किलो वजन आया जबकि जाने से पहले घर पर जब वजन किया गया तो 63 किलो था। ये क्या मजाक है! एलजी साहेब मशीन तो ठीक करा दो। आज 44 डिग्री तापमान रहा भीषण गर्मी में जेल की एक छोटी सी कोठरी में अरविंद केजरीवाल जी को रखा गया है। गर्मी से राहत के लिए कूलर का भी इंतजाम नहीं है जबकि कुख्यात अपराधी को भी कूलर मिला है।

See also  Heat Wave: गर्मी में तोड़ डाले सारे रिकार्ड, झारखंड से दिल्ली और राजस्थान तक गर्मी से त्राहिमाम, 50 के पार पहुंचा पारा

sanjay singh post

संजय सिंह ने अपने पोस्ट के माध्यम से बताने की कोशिश की है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को किन कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है दूसरी ओर उपराज्यपाल से उन्हे गर्मी से बचाने के उपाय करने का भी आग्रह किया है। केजरीवाल जब 21 दिनों के पेरौल पर जेल से बाहर थे तो उस समय गर्मी का ये रूप नहीं था लेकिन पिछले 10-15 दिनों में जिस तरह से देश की राजधानी में गर्मी पड़ रही है उससे अरविंद केजरीवाल को परेशानी हो रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now