अरवल SP डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किशनगंज में पोस्टिंग के दौरान हुई घटना से जुड़ा है मामला

अरवल SP डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किशनगंज में पोस्टिंग के दौरान हुई घटना से जुड़ा है मामला

डेस्कः अरवल जिले के एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु की मुश्किलें बढ़ गई है। वकील से बदतमीजी और गाली गलौज मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह आदेश केस नंबर सी-113/2023 की सुनवाई के बाद किशनगंज सीजेएम कोर्ट की ओर से जारी किया गया है।उनके खिलाफ 10 फरवरी 2023 को CJM कोर्ट में वाद दायर किया गया था।

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को आरा में अपराधियों ने मारी गोली, घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड
परिवादी अधिवक्ता छविलाल सिंह द्वारा दायर वाद के अनुसार 8 फरवरी 2023 को किशनगंज के तत्कालीन एसपी ने उन्हे अपने दफ्तर में बुलाया। इसके बाद उनके साथ बदतमीजी और गाली गलौज किया।

BPSC TRE 3 को लेकर पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BPSC कार्यालय के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

इस पूरे मामले पर किशनगंज के वर्तमान SP सागर कुमार की माने तो, CJM कोर्ट की ओर से तत्कालीन SP के खिलाफ जारी गिरफ्तारी जमानतीय वारंट को लेकर कार्रवाई कराने का आदेश सदर थानाध्यक्ष को दिया है। अरवल जिले में तैनात किशनगंज के तत्कालीन SP डॉ. इमानुल हक मेगनु के मुताबिक, उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं, गिरफ्तारी का वारंट जारी होने को लेकर भी जानकारी नहीं मिली है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now